{"_id":"5f1c6d848ebc3e636f2295d0","slug":"cold-cabinet-was-spoiled-for-four-years-seaman-box-under-the-sky-bhadohi-news-vns5378936171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष से खराब पड़ा कोल्ड कैबिनेट,आसमान तले सीमन बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष से खराब पड़ा कोल्ड कैबिनेट,आसमान तले सीमन बाक्स
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में संचालित दो दर्जन से अधिक पशुआश्रय स्थलों और विभाग की गणना में लाखों में पहुंच चुकी पशुओं की जरूरी दवाओं का संरक्षण करा पाने में मंडलीय प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा। इसका उदाहरण जिला पशु अस्पताल परिसर में चार वर्ष से खराब पड़ा कोल्ड कैबिनेट और दर्जनों की संख्या में जंग खा रहे सीमन बाक्स बयां करने के लिए काफी हैं। सवाल यह है कि शासन स्तर से अब तक पशु संरक्षण और दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए बजटीय आवंटन में हो रहे खेल का आखिरकार जिम्मेदार कौन होगा।
जिला पशु अस्पताल के अधीन एक दर्जन नगरीय और ग्रामीण अंचल चिकित्सालय, आठ पशु सेवा केंद्र और 10 की संख्या में भेड़ पालन केंद्रों पर समय-समय पर आने वाली दवाएं या तो उधारी पर स्टोर हो रही हैं या फिर विभागीय अनदेखी के कारण नष्ट हो जाती हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक सीवीओ के आने और जाने के बाद भी उक्त समस्या पर गौर ही नहीं किया गया। आपसी तालमेल न बनने के कारण उपकरणों को उसी दशा में खुले आसमान के नीचे जंग खाने के लिए छोड़ दिया गया। यही स्थिति सीमन बाक्सों के संबंध में देखने को मिल रही है। प्रभारी सीवीओ डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि चार वर्ष से खराब पड़े कोल्ड कैबिनेट की जानकारी मंडलीय और निदेशालय को दी जा चुकी है। सीमन बाक्सों की संख्या अधिक होने के कारण अंदर नहीं रखवाया जा सकता। पाली क्लीनिक निर्माण पूरा होने पर ही जगह मिल पाएगी, जहां सीमन बाक्स सुरक्षित रखे जा पाएंगे। वैक्सीन कोल्ड करने के मामले में उन्होंने बताया कि औराई, भदोही अस्पताल और किराए से काम चलाया जा रहा है।