फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Codeine-containing cough syrup: Lookout notice issued against the director of Poorna Pharma.

कोडीनयुक्त कफ सिरप : पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing cough syrup: Lookout notice issued against the director of Poorna Pharma.
भदोही (ज्ञानपुर)। जिले में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्माें की मुश्किले थम नहीं रहीं हैं। जांच कर रही एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। उसका पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा। पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी किया जाएगा। कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार करने वाले पांच फर्म संचालकों के खिलाफ पहले ही 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

शैली ट्रेडर्स रांची के शुभम जायसवाल से जिले की पांच फर्माें ने 10 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। 18 नवंबर 2025 को लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरी, महराजगंज, भदोही थाने में कफ का कारोबार करने वाली छह फर्माें के पांच संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, फर्माें के फर्जीवाड़े की परत लगातार खुल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर एसटीएफ, ईडी एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं, जिले में गठित एसआईटी और औषधि विभाग भी जांच कर रही है। आठ दिसंबर 2025 को विवेचना अधिकारी की ओर से भदोही के महेंद्र मेडिकल स्टोर के साथ ही महराजगंज, वाराणसी में फर्म के संचालक के प्रतिष्ठान एवं आवास पर नोटिस चस्पा किया गया था। इसमें उपस्थित होने के लिए 15 दिन का समय दिया गया, लेकिन आरोपी उपस्थित नहीं हुए। 18 जनवरी को एसपी ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। एसआईटी की जांच में वाराणसी की पूर्णा फार्मा का नाम भी सामने आया है। उसकी संचालिका पूजा तिवारी के पास पासपोर्ट है। एसआईटी को आशंका है कि वह जांच में सहयोग करने की बजाय विदेश जाने की तैयारी में है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन


इन पर गैर जमानती वारंट होगा जारी
मेसर्स राजेंद्र एंड संस स्टेशन रोड परसीपुर चौरी की प्रोपाइटर अंशिका गुप्ता निवासी कबीर चौरा गोला दीनानाथ वाराणसी।
दिलीप मेडिकल स्टोर आजाद नगर नई बाजार के दिलीप कुमार।
गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवा कला चौरी के संचालक अमन कुमार निवासी जगतगंज वाराणसी कैंट।
औराई के महराजगंज तिऊरी के फर्म ओपी फार्मा के संचालक ओम प्रकाश कसेरा निवासी पियरीकला वाराणसी।
फर्म मेसर्स महेेंद्र मेडिकल एजेंसी मर्यादपट्टी के संचालक संजीव गुप्ता।
छह फर्मों ने चार लाख कफ सिरप की शीशियां खपाईं
जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार करने वाली छह फर्मों ने सिरप की चार लाख से अधिक शीशियां खपा दी। फर्मों ने आजमगढ़ की एक फर्म से एक लाख 65 हजार और 45 हजार शीशी की खरीद की जबकि सोनभद्र की फर्म को एक लाख शीशी की आपूर्ति की गई। सभी फर्मों ने मात्र दो महीने के अंदर ही इनको बेच भी दिया। वाराणसी की पूर्णा फार्मा से भी करीब एक लाख शीशी की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में पांच फर्म संचालकों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने की तैयारी की गई है। एसआईटी की जांच में वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संलिप्तता सामने आई है। उसकी संचालिका पूजा तिवारी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। उसका पासपोर्ट जब्त किया जाएगा। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article