फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM will inaugurate and lay foundation stones for works worth 373 crores

373 करोड़ के कार्यों का सीएम करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay foundation stones for works worth 373 crores
जिले में 24 अक्तूबर को आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 373 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 74 परियोजनाएं शामिल हैं। अलग-अलग विभागों की ओर से संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र और डीआईजी आरके भारद्वाज ने शुक्रवार को सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में मुख्यमंत्री की सभा तय होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला तैयारी में लग गया है। बैरिकेडिंग, सजावट आदि का काम जोरों से चल रहा है। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसलिए अधिकारी पूरी क्षमता के साथ जुटे हुए हैं। मंडलायुक्त, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बताया कि 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री का आगमन होगा। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वह यहां से सड़क मार्ग से विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 373 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे ।पंचायत राज विभाग के सबसे अधिक कार्य लोकार्पित होंगे। इसमें 546 सामुदायिक शौचालय, 132 पंचायत भवन और पांच अंत्येष्टि स्थल शामिल हैं। जिस पर करीब 62 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है। इसी तरह जल निगम की पांच पेयजल इकाइयां, लोक निर्माण विभाग और आरईएस की 50 से अधिक सड़कें, तीन लघु सेतु, 11 हेल्थ वेलनेस सेंटर का लोकार्पण और 18 का शिलान्यास होना है।
विज्ञापन

पांच हजार लाभार्थियों को मिलेगा प्रमाणपत्र
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री की सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 16 विभागों के 10 हजार 200 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है, हालांकि पंडाल स्थल पर पांच हजार के लिए व्यवस्था की जा रही है। कृषि विभाग, उपायुक्त रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, सीएमओ, पंचायत राज विभाग, सहायक श्रमायुक्त, उद्यान अधिकारीक, पूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना अधिकारी डूडा, महाप्रबंधक उद्योग से जुड़े विभाग के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। व्यवस्था की देखरेख के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगे हैं। 500-500 की संख्या में लाभार्थी एक-एक मजिस्ट्रेट की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत से जुटाएंगे 20 लोगों को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारियों को दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। कहा गया है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक और कुछ सदस्य मिलाकर 20 लोगों की उपस्थिति जरूरी है। इतना ही नहीं साधन की भी व्यवस्था करने के लिए सचिवों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed