{"_id":"60acfee18ebc3edcb67fbd5e","slug":"cm-will-communicate-with-new-village-heads-on-28th-bhadohi-news-vns5912202103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ग्राम प्रधानों से 28 को संवाद करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ग्राम प्रधानों से 28 को संवाद करेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह का पत्र आने के बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने इसकी जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दिया है। इस क्रम में 28 मई को दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर जूम एप पर सीएम चुनिंदा प्रधानों से संवाद करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन, ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ की कार्यवाही बुधवार को पूर्ण हो जाएगी। 27 मई को ग्राम सभा की खुली बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद 28 मई को साढ़े तीन बजे जूम वेबिनार के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद का फैसला किया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम को सफल बनाएं। कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में 546 प्रधान वेबिनार से जुड़ेंगे। इनमें से कुछ चुनिंदा ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री वार्ता भी करेंगे। ऐसे प्रधानों की सूची अलग से भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री से बात करने वाले ग्राम प्रधानों को जिलास्तरीय एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए अलग से आमंत्रित किया जाएगा। बाकी ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत से ही जुड़ेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ पंचायती राज विभाग का एक अधिकारी वीसी से जुड़ने की व्यवस्था के साथ मौजूद रहेगा। प्रधान तय समय से पांच मिनट पूर्व वीसी से जुड़ जाएंगे।