{"_id":"6636a2f283fd47166401c739","slug":"clouds-seen-in-the-morning-and-evening-piercing-sunlight-in-the-afternoon-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-111733-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सुबह-शाम दिखे बादल, दोपहर में चुभने वाली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सुबह-शाम दिखे बादल, दोपहर में चुभने वाली धूप
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार सुबह और शाम आसमान में बादल दिखे लेकिन दोपहर में चुभने वाली धूप निकली। हवा भी गर्म थी। चिकित्सकों ने ऐेसे मौसम में सतर्क रहने की दी है। जिला चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग आने वाले दिनों में बारिश के आसार जता रहा है। इसके बावजूद गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
शनिवार सुबह आसमान में बादल थे। मगर दोपहर में सूरज के तेवर तल्ख हो गए। दस बजे के बाद धूप असहनीय हो गई थी। दिन में 11 से 3 बजे बीच मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के जो हालात है, उनमें सजग रहे की जरूरत है। ऐसे ही मौसम में लू लगने का खतरा रहता है। उनका कहना है कि तरल पदार्थों का सेवन करें, प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें। घर से बाहर खाली पेट न निकलें और बदन ढके रहें।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा और हल्के बादल दिखेंगे। तापमान स्थिर होने के कारण आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि उससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं है।