फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds render solar powerless, disrupting drinking water supply in Vedmanpur

Bhadohi News: बादलों से सोलर हुआ बेदम, वेदमनपुर में पेयजल आपूर्ति बाधित

Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds render solar powerless, disrupting drinking water supply in Vedmanpur
चौरी। बारिश और बादलों के बीच जल जीवन मिशन की वेदमनपुर इकाई की पानी आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। तेल न होने से परिसर में रखा जनरेटर भी किसी काम का नहीं है। इससे गांव की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीण निजी सबमर्सिबल पंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं। पानी की आपूर्ति सही न होने से नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में जल जीवन मिशन की परियोजना स्थापित की जा रही है। कई स्थानों पर सोलर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती है। वेदमनपुर गांव में स्थित पेयजल टंकी से सोलर एनर्जी के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते कुछ दिनों से बादलों के कारण सोलर पूरी तरह से नहीं चल पा रहा है। इससे नलकूप बंद पड़ा है। कर्मचारी रोशीलेकांत दुबे ने बताया कि जनरेटर तो मौजूद है लेकिन डीजल नहीं है। इसके कारण वह चल नहीं रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अमित दुबे, जुबैर अहमद, ओमप्रकाश, फिरोज आदि ने बताया गांव में ज्यादातर हैंडपंप बंद है। जिनके यहां सबमर्सिबल लगा है। वहां पर भी अधिकांश लोगों के पानी छोड़ चुके हैं। जिससे पानी की समस्या ज्यादा जटिल हो गई है। जेई विनय कुमार ने कहा कि सोलर न काम करने पर जनरेटर चलता है। उसमें तेल नहीं है इसकी जानकारी नहीं है। दिखवाकर पानी की आपूर्ति सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed