फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clouds increased heartbeat, sunlight also became ineffective, chill increased as evening approached

Bhadohi News: बादलों ने बढ़ाई धड़कन, धूप भी बेअसर, शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन

Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds increased heartbeat, sunlight also became ineffective, chill increased as evening approached

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है। इसके बाद से जिले में ठंड बढ़ गई। शाम होते ही लोग ठिठुरने लगे। सोमवार को दिन भर बादल मंडराते रहे। दोपहर में पछुआ हवा के चलते धूप बेअसर रही।
शाम होते ही गलन बढ़ गई। राहत पाने के लिए लोग अलाव के पास बैठे रहे। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलने से तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी होगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में काले बादल मंडराते रहे। मौसम देखकर प्रतित हुआ कि बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। शाम होते ही पुरूवा हवा के चलने से गलन बढ़ गई। इस सीजन में इस तरह का मौसम पहली बार देखा गया। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान और गिरेगा। इससे ठंड बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
फसलों की निगरानी करते रहें किसान
ज्ञानपुर। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि ठंड में अब वृद्धि होगी। ऐसे में किसान फसलों की निगरानी करते रहे। रोग का लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ की सलाह पर दवा का छिड़काव करें। फिलहाल यह मौसम खेती बारी के दृष्टिकोण से फायदमेंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed