कपड़े की दूकान में लगी आग, हजारों का सामान जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरामपुर गांव निवासी राहुल की दूलहीपुर में कपड़े की दूकान है। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात वह दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात दूकान में अबूझ हाल में आग लग गई। आग की लपटें जब दूकान से बाहर निकलने लगीं तो आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। नागरिकों ने दूकानदार को फोन कर घटना से अवगत कराया। दूकानदार आनन-फानन में वहां पहुंचकर दूकान का शटर खोला और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को बुझाया, लेकिन तब तक हजारों के कपड़े जलकर राख हो गए थे। पीड़ित के मुताबिक 70 हजार से एक लाख का नुकसान हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के लालापुर जखांव निवासी गया प्रसाद बिंद के गेहूं के खेत में मंगलवार को दोपहर हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आग लग गई। इससे हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन वह टूटकर गिरते रहते हैं। पूर्व में भी तार के टूट कर गिरने से अगलगी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब जर्जर तार को बदलने की मांग की।