फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Closure of patients increased due to closure of OPD

ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी

Wed, 21 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Closure of patients increased due to closure of OPD
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सुविधा मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन-यापन करने वाले मौसमी बीमारियों का उपचार कराने के लिए या तो इमरजेंसी वार्डों की ओर रुख कर रहे हैं अथवा मेडिकल स्टोर पर हर मर्ज का इलाज करने का चार्ज संभालने वाले झोलाछाप से दवाएं लेने के लिए विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे ने शासनादेश का पालन करते हुए ओपीडी को बंद कर दिया। उधर, तीन दिन में कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही पांच सौ से अधिक की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन सख्ती भी दिखा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को सरकारी अस्पतालों से लेकर चयनित निजी अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न होने देने, मेडिकल स्टोर पर सर्दी, बुखार जैसी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। लेकिन निजी अस्पताल संचालक गरीब मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना कीमत वसूल रहे हैं। उधर, तहसील ज्ञानपुर, औराई, भदोही के विभिन्न बाजारों में खुलेआम मेडिकल स्टोर संचालक हर मर्ज की दवा दे रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से मरीजों की भारी भीड़ दुकानों पर पहुंच रही है। इससे सोशल डिस्टेंस की गाइड का भी पालन नहीं हो पा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर एके बंसल ने कहा कि महामारी के दौर में निजी और मेडिकल स्टोर संचालकों ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed