Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The country's toughest fast begins, devotees will stay without water for 36 hours

Bhadohi News: देश का सबसे कठिन व्रत शुरू, 36 घंटे तक निर्जल रहेंगे आस्थावान

Sun, 15 Nov 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The country's toughest fast begins, devotees will stay without water for 36 hours
छठ पर प्रोफेसर कॉलोनी में खरना पूजा करती महिलाएं। संवाद - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। सगरो छठी माई के गीतियां सुनाए लागल, वेदियां लिपाए लागत, चलनी चलाए लागल, कोसिया भराए लागल....लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का उल्लास अब पूरे जिले में दिखने लगा। शनिवार को खरना पूजन के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे की कठिन उपासना शुरू की। रविवार को घाटों पर महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। शनिवार को तमाम महिलाएं घाटों पर वेदी पूजन करने पहुंची और छठ पूजा की वेदी पर दीप जलाया। पर्व को लेकर घाट और सरोवर अब गुलजार हो चुके हैं। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का त्योहार शुक्रवार को ही नहाय खाय शुरू हो गया। शुक्रवार को जहां व्रती महिलाएं साफ-सफाई के साथ प्रसाद के रूप से सात्विक भोजन बनाया और प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को महिलाओं ने नए चावल और गुड़ का खीर बनाया और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर खरना का अनुष्ठान किया। इसके बाद तमाम व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाट पर भी पहुंचे और वेदी पूजन किया।
विज्ञापन

सरोवरों और नहरों-कृत्रिम जलाशयों तक श्रद्धालुओं ने वेदियां बनाईं। ज्ञानपुर के ज्ञानसरोवर, रामपुर गंगा घाट, सीतामढ़ी, समेराधा के अलावा आसपास के अन्य घाटों पर देर शाम तक साफ-सफाई और सुंदरीकरण का काम भी होता रहा। जिला प्रशासन से लेकर सेवा समितियों तक छठ पूजा की तैयारियों में जुटी रही। खरना के बने प्रसाद के बाद महिलाओं ने विधिवत छठी मइया का पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद लिया। छठी मइया के मंगल लोक गीतों के बीच पूरे जिले में भक्ति की बयार बहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर घाटों और सरोवरों के पास मनमोहक सजावट के बीच छठ गीत लोक संस्कृति के समृद्धि को बयां करती नजर आई। 55 प्रकार से अधिक फलों से सजे बाजार, खूब हुई खरीदारी, सूर्य उपासना व लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व पर गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखा गया। डाला छठ के दूसरे दिन शनिवार पर को पूजन सामग्री फल आदि की खरीदारी के लिए जहां बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी।
पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ घरों में खरना का प्रसाद बनाया गया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही स्नान ध्यान कर महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में फल-फूल, सूप, दौरी आदि की दुकानें सजाई गई थी। इसके अलावा 55 से अधिक प्रकार के फलों से दुकानें सजी रही। जिसमें आलू बुखारा, सेब, अनार, केला, नाशपाती, अनानास, संतरा, अंगूर, अमरूद, पपीता, आम, सुथनी, नारंगी जैसे फल शामिल रहे। वहीं पूजा के प्रमुख रूप से इस्तेमाल होने वाले चकतेरा, नींबू, कीनू, मौसंबी, नारियल जैसे फल भी सजे रहे।

दुकानों पर सुबह से फल आदि की खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे थे। पर्व पर मौसमी फलों के साथ दुकानों पर अन्य दर्जनों किस्म के फल से सजे दुकानों पर लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed