फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Close shops at scheduled time-DM

निर्धारित समय पर दुकानें बंद कराएं-डीएम

Tue, 12 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Close shops at scheduled time-DM
जिमुल्लाह चौराहे पर लाकडाऊन-3 पर विचार विमर्श करते डीएम और एसपी - फोटो : BHADOHI
भदोही। मंगलवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने लॉकडाउन-3 में ढील की समीक्षा की। सुबह भदोही पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस से दुकानें निर्धारित समय पर बंद कराने के निर्देश दिए। कहा कि दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न हो, इसका भी पालन हर हाल में सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

शहर के अत्यंत भीड़भाड़ वाले अजिमुल्लाह चौराहे पहुंचे एसपी ने मातहतों के साथ विचार विमर्श किया। साथ ही उन्हें व्यापक निर्देश भी दिए। कहा कि बाइक पर मात्र एक व्यक्ति ही चल सकता है जबकि कार में चालक सहित तीन लोगों को चलने की अनुमति दी जाए। लोगों के चेहरे पर अनिवार्य रूप से मास्क हो। जिलाधिकारी ने जनपद में प्रवेश कर गैर प्रांतों के श्रमिकों की भी जानकारी ली साथ ही उनके खाने पीने का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि उनके मेडिकल जांच व रिपोर्ट पश्चात ही आगे जाने की व्यवस्था कराएं। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना वायरस की चेन तोड़ सकता है ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए। साफ कहा कि परेशान हाल श्रमिकों को सम्मान के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed