फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Clear the way for four lakh people to reach pure drinking water

चार लाख लोगों को शुद्ध पेयजल पहुंचने का रास्ता साफ

Tue, 24 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for four lakh people to reach pure drinking water
ज्ञानपुर। नई कार्य एजेंसी ने जिले में लगभग एक वर्ष से प्रतीक्षा सूची में शामिल 259 जल जीवन मिशन की इकाइयों की जिम्मेदारी संभाल कर सर्वे भी शुरू करा दिया है। यानी अब इन इकाइयों का काम होगा। यहां काम होने से करीब चार लाख लोगों के यहां शुद्ध पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कुल 1008 इकाइयों को स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने सर्वे कराया था। प्रथम चरण में एक कार्यदाई संस्था ने 749 की जिम्मेदारी संभाली थी। इसमें अभी तक मात्र 67 इकाइयां ही 60 फीसदी पूरी हो सकी हैं। 259 इकाई का मामला प्रतीक्षा सूची में होने के कारण नई एजेंसी को मौका देने का इंतजार किया जा रहा था। मीरजापुर में इसी योजना से जुड़ी एक अन्य कार्य एजेंसी ने प्रतीक्षारत इकाइयों को पूरा करने की प्रक्रिया निभा कर सर्वे को प्रमुखता दे रही है। योजना के नोडल/अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि नई एजेंसी को कार्य लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए शासन को भी फाइल भेज दी गई है। ब्लाक औराई, डीघ, भदोही, अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर में प्रतीक्षरत इकाईयां कार्यरत हो जाएंगी।
विज्ञापन

इनसेट-
47 बोरवेल में पानी की नहीं हुई जांच
ज्ञानपुर। गत वर्ष से छह ब्लाकों में 60 फीसदी पूरे हो चुके 47 बोरवेल में पानी की जांच जलनिगम नहीं करा सका है। कार्यदाई संस्था के सूत्रों ने बताया कि पानी की जांच कराने के बाद ही बोरवेल का पानी उपयोग में लाया जा सकता है। 30 बोरवेल की जांच तक विभाग सीमित है। अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने कहा कि एक बोरवेल के पानी की जांच चार-पांच स्तर से होती है। 30 बोरवेल के पानी की जांच पूरी हो चुकी है शेष के लिए टीम तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed