फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleanly left in the Silt Canal

सफाई कर सिल्ट नहर में ही छोड़ दिया

Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cleanly left in the Silt Canal
ज्ञानपुर। रबी सीजन में रजवाहों और माइनरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। जिसको लेकर संगठनों और किसानों में नाराजगी जताई है। करीब 350 किमी में फैले नहर और माइनर की सफाई के लिए शासन से 23 लाख मिले हैं। ऐसे में सिल्ट साफ न होने वाली माइनरों, रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचाना टेढ़ी खीर होगी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर पंप कैनाल से जिले के अलावा वाराणसी और प्रयागराज के कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है। चार रजवाहा और 20 से अधिक माइनरों का जाल जिले में फैला है। जिससे 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई होती है। रबी और खरीफ सीजन में सफाई के नाम पर नहरों को बंद कर दिया जाता है। इस साल अक्तूबर के शुरूआती दिनों में ही नहर बंद की गई, जिसे अब तक सफाई के नाम पर चालू नहीं किया गया। जिससे पहली सिंचाई के लिए किसान परेशान है। वहीं दूसरी ओर सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। उदाहरण के तौर पर जोरई माइनर नहर विभाग कलई खोल रहा है। सफाई के लिए लगे जेसीबी से निकाली जा रही सिल्ट को उसी में ही छोड़ दिया जा रहा है। जिससे पानी छोड़ने पर नहरों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। टेल तक पानी पहुंचना भी मुश्किल ही रहता है।
विज्ञापन

सपा नेता यशवंत सिंह यादव, लालू यादव, आरबी यादव, कुंवर प्रमोदचंद मौर्य, संतलाल यादव आदि की माने तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह से नहर को चलाया जाना है और उसके पूर्व ही सफाई के नाम पर मिले लाखों रुपये गोलमाल किया जाएगा। एक्सईएन नहर वीरबहादुर सिंह ने बताया कि सिल्ट सफाई के लिए 23 लाख का बजट मिला है, जिससे मुख्य नहर समेत राजवाहा, माइनर की सफाई शुरू करा दी गई है। जरूरत के हिसाब से बजट काफी कम है। सफाई कार्य में मनमानी कर रहे ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed