फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleanliness derailed on 46-km highway, with garbage clogging drains at 14 locations.

Bhadohi News: 46 किलोमीटर के हाईवे पर स्वच्छता बेपटरी, 14 जगहों पर नाले में कचरे का कब्जा

Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness derailed on 46-km highway, with garbage clogging drains at 14 locations.
गेराई पावर हाउस के पास हाईवे पर फैला नाला कचरा। संवाद
मानसून सीजन में 20 दिन बचे हैं। हाईवे के 46 किलोमीटर के दायरे में दोनों पटरियों पर 14 जगहों पर नाले जाम हैं। गिराई और माधोसिंह बाजार में नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सर्विसलेन पर बह रहा है। बाजार और आबादी वाले इलाकों में नालियां चोक हैं। गिराई के पास तो नाले का पानी बिजली उपकेंद्र में घुस जाता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अनुसार, राजातालाब-हंडिया खंड के 72 किलोमीटर हाईवे के 46 किमी दायरा भदोही की सीमा से होकर गुजरता है। हाईवे पर जंगीगंज, कौलापुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, बाबूसराय और महराजगंज जैसे प्रमुख बाजार हैं। एनएचएआई की ओर से बारिश के पानी की निकासी के लिए हाईवे के दोनों तरफ नाले बनाए गए हैं। नालों को कई जगहों पर खुला छोड़ दिया गया है। हाईवे पर नाले कचरे से पट गए हैं। हर साल मानसून सीजन के पहले हाईवे प्राधिकरण को नालों की सफाई करानी होती है, लेकिन इस साल अब तक हाईवे के नालों की सफाई नहीं नहीं हो सकी है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने रविवार को हाईवे के नालों की हकीकत की देखी। महराजगंज बाजार, बाबूसराय, औराई दक्षिणी लेन, माधोसिंह, अमवा, ओबीटी कंपनी के पास, गिराई उत्तरी व दक्षिणी लेन, जंगीगंज बाजार में हाईवे के नाले कचरे से पटे दिखे। दो दिन पहले हुई बारिश में गिराई और माधोसिंह के पास कचरे बाहर आ गए हैं और सर्विसलेन पर फैल गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के आसपास मानसून का आगमन हो जाता है।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरने से खराब हो रही सर्विसलेन
एनएचएआई की ओर से नाले के अलावा सर्विसलेन का निर्माण कराया गया है। नाले की सफाई न होने से बारिश का पानी कई दिनों तक सर्विसलेन पर भरा रहता है। इससे करोड़ों की लागत से बने सर्विसलेन की गुणवत्ता भी खराब होती है। माधोसिंह के पास सर्विसलेन पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। कुछ लोग के घरों के गंदा पानी को भी नाले में छोड़ देते हैं। पानी भरने से सर्विसलेन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
---------------------------
सीन एक : गिराई उपकेंद्र के पास सर्विसलेन पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश के समय हर साल नाला ओवरफ्लो हो जाता है। पानी बिजली उपकेंद्र में घुस जाता है। इससे बिजली आपूर्ति के दौरान बड़ा खतरा बना रहता है। उपकेंद्र में पानी भरने से पंप लगाकर पानी निकाला जाता है।
------------------------
सीन दो: माधोसिंह का उत्तरी सर्विसलेन पर नाला 12 महीने ओवरफ्लो रहता है। बीते साल नाले को तालाब से जोड़ा गया था, लेकिन अब उसे बंद कर देने से नाला फिर से ओवरफ्लो हो गया है। नाला जाम होने से आसपास के लोगों परेशानी होती है। बारिश के समय लोगों के घरों में पानी घूसने लगता है।
--------------------
सीन तीन: बाबूसराय बाजार के दोनों लेन पर नाले कचरे पटे हैं। बारिश के दौरान नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। बाजार में नाले का पानी भर जाता है। हर साल बाजार के लोगों को बारिश के समय परेशानी होती है।
--------------------------------
सीन चार : जंगीगंज के दक्षिणी लेन पर नाले में कचर भर गया है। नाले से दुर्गंध उठ रही है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। बारिश के बाद नाले का पानी कचरे के साथ बाजार में पहुंच जाता है।

-राजाराम बिंद, कटका गोदाम ने कहा कि
हाईवे पर नाले पूरी तरह से जाम है। दो दिन पहले बारिश हुआ तो नाले का पानी बाहर आ गया। अगर समय से सफाई नहीं कराई गई तो फिर बाजार में नाले का पानी भर जाएगा।
रविंद्र कुमार तिवारी, धनीपुर ने कहा कि नाले कूड़े से पट गए हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हमेशा दुर्गंध उठती है। संक्रमण का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे है। -
- अनिल कुमार मिश्रा (राजा), जंगीगंज ने कहा कि जंगीगंज में हाईवे के दोनों तरफ नाले में गंदगी का अंबार है। नाला खुला होने से कभी कभी लोग गिर भी जाते हैं। नाले की सफाई न होने से लोग परेशान है।
शिवम तिवारी, गिराई ने कहा कि गिराई में हर साल नाला ओवरफ्लो होने से उपकेंद्र में पानी घुस जाता है। दो दिन पहले बारिश हुई थी और अब भी सर्विसलेन पर बारिश का पानी भरा हुआ है। नाले की नियमित सफाई होती तो ऐसा नहीं होता।-
शेषनाथ यादव, आरई, रखरखाव संस्था, एनएचएआई ने कहा कि बारिश के पहले हाईवे नालियों की सफाई के लिए टीम बना दी गई है। गोपीगंज के नाले को जोड़ दिया गया है। इससे काफी परेशानी होती है। गिराई और माधोसिंह के पास पंप लगाकर पानी निकाला जाता है। बारिश के पहले एनएचएआई की तैयारी लगभग पूरी है। जल्द ही नाले की सफाई करा दी जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed