ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में जिले के 32 ग्रामीण बाजारों में सोमवार को सफाई का मिशन शुरू हुआ। शहर की तर्ज पर डोर टू डोर सफाईकर्मी कूड़ा गाड़ी लेकर पहुंचेंगे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अभियान का शुभारंभ कर इसे प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मैम-सैम बच्चों को किट का वितरण भी किया गया। सुरियावां बलॉक के महजूदा बाजार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सफाई मिशन को प्रभावी बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया। उन्होंने 10 से अधिक मैम-सैम बच्चों को पोषण किट दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज मौर्य, रमाकांत, सूर्य मणि पांडेय, संतोष कुमार सिंह आदि रहे। लक्ष्मणपट्टी बाजार में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर सफाई अभियान का आगाज किया। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण अधिकतर बीमारी होती है। साफ-सफाई से बीमारी को दूर किया जाता है। डीएम ने दो सैम बच्चों को पोषण किट भी दिया। इस मौके पर डीपीआरओ राकेश कुमार यादव, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय आदि रहे। ज्ञानपुर से सटे गड़ेरियापुर में ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर के प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रताप सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता मिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने बाजार में 300 मीटर नाला, सोलर वाटर पंप, 20 लाइट, कूड़ादान देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान सोनिका सरोज, सचिव संजय दूबे, गंगा प्रसाद मौर्य, खुशियाल चंद, शशि सरोज गुलाब चंद्र, नंदलाल, विजयभान, दया कुमार, सुरेश कुमार आदि रहे। ऊंज के रोही बाजार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने अभियान का शुभारंभ कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश शुक्ला, रामसागर पाठक, विजय बहादुर सिंह, पंकज सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रमेश त्रिपाठी आदि रहे। चौरी बाजार में विधायक जाहिद बेग ने झाड़ू लगाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर इस मौके पर महबूब आलम , प्रदीप जायसवाल , चन्द्र प्रकाश मिश्रा , कैलाशराज यादव, जावेद मंसूरी आदि लोग थे। अभोली ब्लॉक के दानूपुर में ग्राम प्रधान प्रवेश कुमार बिंद की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने अस्थाई कूड़ा संग्रह स्थल का उद्घाटन किया। कहा कि सफाई के माध्यम से ढेर सारे रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है, इसलिए सभी को सफाई व्यवस्था से लगाव करना जरूरी है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान बेग,अजीत कुमार, एडीओ पंचायत अजय कुमार पांडेय, सचिव राजेश कुमार ,रमेश सिंह, लालचंद बिंद, राजबली, सियाराम ,रामाश्रय , सिरपत, मानिकचंद, नेता बिंद, राम जी, अनिल कुमार आदि रहे। करियावं में एडीओ पंचायत राजनाथ के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। इस मौके पर अशोक कुमार पांडेय, प्रधान रंजना गुप्ता, संतोष, नरेंद्र मिश्रा, मुन्ना तिवारी, निशा मौर्या आदि रहीं। इसी तरह कोइरौना, महराजगंज, सरोई, असनांव, कटरा सहित अन्य बाजारों में सफाई का शुभारंभ हुआ।