फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleanliness campaign on paper, toilet is incomplete or not in use

कागजों में स्वच्छता अभियान, कहीं शौचालय अधूरा तो कहीं उपयोग में नहीं

Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign on paper, toilet is incomplete or not in use
स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर गांव, हर घर में शौचालय बनवाकर लोगों को खुले में शौच जाने से रोकना था। मगर जिम्मेदारों की लापरवाही और लोगों में जागरूकता की कमी के चलते शौचालयों में उपले, भूसा और करकट रखे गए हैं। इससे स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। लोग खुले में शौच जा रहे हैं और निगरानी समितियां भी काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले की करीब 16 लाख आबादी है। जिला पंचायत राज विभाग के अनुसार, अब तक जितने लाभार्थियों का चयन किया था उसमें करीब 2.79 लाख शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। इसमें जिले के डीघ और अभोली ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में स्थिति खराब है। कहीं शौचालय में भूसा, उपली तो कहीं करकट रखा है। कई जगहों पर तो निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डीघ ब्लाक के हरिरामपुर गांव में सुनीता पाल का शौचालय तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। टंकी तक नहीं बनी है। यहीं के कन्हैया लाल का शौचालय खराब हो चुका है। कभी उपयोग नहीं हुआ। कजधरपुर में कुंता देवी का शौचालय भी बंद है। इसी तरह कूड़ी कला भटगवां में स्थिति खराब है। सोनपुर गांव में राजेंद्र यादव के शौचालय में तो छत ही नहीं है। वहीं अभोली ब्लाक के ख्योखर में तो किसी के शौचालय में करकट रखा है तो किसी में उपले रखे गए हैं। यहां की दलित बस्ती में भुल्लन, अलगू आदि लोगों के शौचालय उपयोग के लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed