फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cleaning the pond in bhadohi

14वें वित्त मद से होगी जोगीबीर-सोनिया तालाब की सफाई

Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cleaning the pond in bhadohi
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज बोर्ड की बैठक मंगलवार को सभागार में हुई। इसमें 14वें वित्त के मद से प्राचीन सोनिया और जोगीबीर तालाबों की सफाई समेत कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने प्रस्तावों पर मुहर लगाई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष तैयार कार्य योजना पर प्रस्ताव सदन में रखे गए, जिसमें सीवर सेक्शन मशीन, एलईडी सेट, एलईडी सेट मरम्मत के लिए चालक हाथ ठेला गाड़ी, कंप्यूटर, फोटो स्टेट मशीन, पाइपलाइन विस्तार, नाली निर्माण आदि कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष ने दिसंबर माह का आय-व्यय ब्योरा सभासदों के समक्ष पढ़कर सुनाया। वहीं पूर्व के दिनों की अपेक्षा बैठक में होने वाले हंगामे से इतर रहकर सभासदों ने बैठक की सराहना भी की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अमृता सिंह, मंगला पांडेय, अचल श्रीवास्तव, पिंटू यादव, नरेंद्र दुबे, मिथिलेश देवी, चंदा बेगम, संगीता देवी, मंजू देवी, बक्सर बानो, अर्चना जायसवाल, मजहरुला गुड्डू, संदीप गुप्ता, संतोष मोदनवाल, मोहित उमर, पिंटू राइन ,सुशील कुमार, शिवशंकर गुप्ता आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed