{"_id":"6266f28517081b058f6754c2","slug":"clashes-with-investigation-team-in-electricity-theft-bhadohi-news-vns6502765171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में मुकदमा जांच टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी में मुकदमा जांच टीम से नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान के 25वें दिन सोमवार को भी टीम ने विद्युत चोरी के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस कार्रवाई से औराई के महराजगंज बाजार, खमरिया नगर और खेमईपुर में नोकझोंक भी होती रही।
मूंसीलाटपुर उपकेंद्र के देवनाथपुर फीडर पर असनांव बाजार, खेमईपुर में जांच करते हुए अवर अभियंता एसके मौर्य ने बताया कि चोरी से विद्युत उपयोग करते पाए जाने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर 14 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 43 हजार की वसूली कराई गई। महराजगंज बाजार में टीम के साथ पहुंचे अवर अभियंता ओमप्रकाश ने कहा कि जांच के दौरान कई लोगों ने नोकझोंक कर कार्य में व्यवधान करने का प्रयास किया। उनको हिदायत दी गई है। जेई ओमप्रकाश कन्नौजिया ने बकाएदारों से समय से बिल जमा करने के लिए कहा। अवर अभियंता उमेश गौतम ने खमरिया नगर में जांच कर दो कनेक्शन धारकों का लोड बढ़वा कर 60 हजार रुपये बकाया वसूल कराया। तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि ज्ञानपुर और भदोही डिविजन में अब तक दो सौ से अधिक लोगों को नामजद कराया जा चुका है।
मनमानी कटौती से हालत खराब
औराई। अप्रैल की गर्मी में जारी बिजली कटौती ने नगरीय क्षेत्रों कीहालत खराब कर दी है। नगरवासियों ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र दोनाें में बिजली कटौती हो रही है। कृष्णचंद, धीरेंद्र कुमार, रामनाथ आदि ने बताया कि जांच अभियान में तेजी दिखाई जाती है लेकिन आपूर्ति पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता। कहा कि रोस्टर का पालन हर हाल में कराया जाना चाहिए।