फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   City garden will be built in all the seven bodies of the district

जिले की सातों निकायों में बनेगी नगर वाटिका

Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
City garden will be built in all the seven bodies of the district
ज्ञानपुर नगर के समीप स्थित घोपइला देवी मंदिर। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में अब जिले की सातों नगर निकायों में नगर वाटिका तैयार की जाएगी। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एक से 10 हेक्टेयर में बनने वाली वाटिका के लिए जमीन चयन के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। ज्ञानपुर के घोपइला मंदिर पर वाटिका के लिए जल्द ही जमीन चिह्नित होगी। विकास की भागदौड़ और प्रोजेक्ट के कारण नगरीय इलाकों में कंक्रीट के जंगल तैयार हो गए हैं। दशक भर पूर्व जहां हरियाली दिखती थी वहां अब बड़े-बड़े भवन बन गए हैं। अनियोजित विकास की दौड़ में हरियाली की बलि दी जा रही है। इसकी वजह से इन शहरों में हरियाली नाममात्र ही रह गई है। हरियाली को बढ़ावा देने और माहौल को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, नई बाजार, खमरिया और घोसिया नगर में नगर वाटिका तैयार करेगा। इसके लिए विभागीय स्तर से पहल भी हो गई है। प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। नगरों में बनने वाले नगर वाटिका में फल, फूल और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। वहां र्बैठने के लिए आधुनिक बेंच का निर्माण होगा। पुराने पेड़-पौधों की फेंसिग कर उसे आकर्षक बनाया जाएगा। वाटिका के आसपास अगर तालाब होगा तो उसमें एक या दो छोटी नावें भी रखी जाएंगी। जिससे वहां आने वाले लोग विहार कर सकें। डीएफओ भदोही नीरज आर्या ने बताया कि पर्यावरण को हरा-भरा और सुंदरीकरण के लिए नगर वाटिका का प्रस्ताव बनाया गया है। जमीन के लिए सभी अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जमीन मिलने पर प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed