फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Citizens demonstrated transformer change

ट्रांसफार्मर बदलने के नागरिक का प्रदर्शन

Sun, 24 Apr 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 24 Apr 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
Citizens demonstrated transformer change
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नागरिक।
पांच दिनों से जले विद्युत ट्रांसफार्मर को न बदलने पर नाराज नागरिक रविवार को उग्र हो गए। पुरानी बाजार में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और उमस के समय में हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गहरी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अविलंब ट्रांसफार्मर न बदला तो अभियंता का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


 
 मुकेश सेठ, अबरार मंसूरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने बताया कि पांच दिन पूर्व जले ट्रांसफार्मर को न बदलने से पुरानी बाजार के नागरिकों की गर्मी और उमस के चलते परेशानियां बढ़ गई हैं। गर्मी के चलते जनरेटर की सुविधा से वंचित नागरिकों के लिए जीना दुश्वार हो गया है। नागरिकों ने बताया कि जिले के विद्युत विभाग की ओर से की जा रही लापरवाही से आम से लेकर खास लोग सभी त्रस्त हैं। नागरिकों ने बताया कि पुरानी बाजार में नगर पंचायत के तीन वार्ड आते हैं, तीनों वार्डों में बिजली आपूर्ति इसी ट्रांसफार्मर से होती है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद दो बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आश्वासन देकर मामले को टरकाया जा रहा है। इससे तीनों वार्ड के लोग गर्मी में परेशान हो गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में इरफान अंसारी, राजन गुप्ता, प्रदीप रावत, सप्पू, बबलू, आसिफ, आंशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed