फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children showed talent in block level children's sports

Bhadohi News: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 10 Nov 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in block level children's sports
मेढ़ी खेल मैदान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर अव्वल आने वाले बच्चों ने भाग लिया। एथलेटिक्स, कबड्डी, ऊंची कूद समेत अन्य खेलों में नौनिहालों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि चेयरमैन विनय चौरसिया ने फीता काटकर क्रीड़ा की शुरुआत की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बीडीओ सुधाकर दूबे ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बीईओ यशवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आदर्श शिक्षक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में अनुज सरोज प्रथम, 100 मीटर में मोहम्मद यासीन, 200 मीटर में जय उपाध्याय, 400 मीटर में ओम पाल अव्वल रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 50 मीटर में संजना, 100 मीटर में आराधना, 200 मीटर में साक्षी और 400 मीटर में संजली बिंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शादाब, 200 मीटर में गोलू, 400 मीटर में मोहम्मद रेहान अली, 600 मीटर में राजू ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के 100 मीटर में प्रियंका, 200 मीटर में आरती यादव प्रथम रहीं। इस मौके पर राजेंद्र बिंद, विनय शंकर पांडेय, सुभाष पाल, वंशराज मौर्य, राजीव रतन यादव, देवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed