फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children's ICU and blood unit soon in CHC

सीएचसी में बच्चों का आईसीयू और ब्लॅड यूनिट शीघ्र

Thu, 25 Aug 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Children's ICU and blood unit soon in CHC
सीतामढ़ी। कोइरौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में शीघ्र ही ब्लड स्टोरेज यूनिट और बच्चों के लिए आईसीयू की व्यवस्था होने वाली है। इन दोनों सुविधाओं के उपलब्ध हो जाने से आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा। आधुनिक सुविधाएं मिलने से मरीजों को निजी अस्पतालों और बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का दायरा काफी बड़ा है। करीब एक लाख से अधिक आबादी की स्वास्थ्य सुविधाएं सीएचसी पर ही निर्भर है। निजी अस्पताल न होने से गंभीर रूप से बीमार होने की स्थिति में लोगों को हंडिया, ज्ञानपुर, गोपीगंज जाना पड़ता। इस दृष्टि से इस सरकारी अस्पताल में सुविधाएं भी अच्छी होनी चाहिए। लेकिन विभाग के उच्चाधिकारी इस सीएचसी की ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। खास बात यह है कि यहां पर जनरेटर और एक्सरे मशीन जैसी सुविधाएं भी महीनों से खराब पड़ी हैं। सुखद बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में ब्लड स्टोरेज यूनिट और बच्चों के लिए आईसीयू की सुविधा के लिए कवायद तेज कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक से दो माह में यह दोनों सुविधाएं डीघ सीएचसी में उपलब्ध हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलने लगेगा। केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. देवेश पांडेय ने कहा कि सरकारी अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट नहीं था लेकिन अब यह व्यवस्था जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। बताया कि 20 यूनिट ब्लड स्टोर करने की क्षमता होगी। इसी तरह बच्चों के लिए आईसीयू की व्यवस्था भी होने वाली है। उपकरण आ चुके हैं जिन्हें स्टॉल करने में कुछ समय लगेगा। डॉ. देवेश पांडेय ने कहा कि हाइपोथर्मिया और हाइपोग्लाइसीमिया आदि से पीड़ित छोटे बच्चों को आईसीयू का सीधा लाभ मिल पाएगा। ज्ञात हो कि बच्चों के लिए आईसीयू का अत्यधिक लाभ गरीब तबके के लोगों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed