फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children reached school on the first day after summer vacation, told their vacation stories to teachers

Bhadohi News: गर्मियों की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चे, शिक्षकों को सुनाए छुट्टी के किस्से

Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children reached school on the first day after summer vacation, told their vacation stories to teachers
ज्ञानपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय विद्यालय गुलजार हो गए। डेढ़ महीने बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने शानदार ढंग से स्वागत किया। चंदन-रोरी का तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर नौनिहालों का अभिनंदन किया। बच्चों ने शिक्षकों के साथ छुट्टी के किस्सों को साझा किया। किसी ने नाना-नानी के घर की बात बताई तो किसी ने छुट्टियों में धमाचौकड़ी के बारे में बताया। माता-पिता के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने गए बच्चों ने भी अपने-अपने किस्सों को सबके सामने रखा। बच्चों का पहला दिन मौज-मस्ती के बीच गुजरा।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैराखास में जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार ने बच्चों का रोरी लगाकर स्वागत किया। डीएम ने बच्चों से संवाद कर निशुल्क पुस्तकें दीं। इस दौरान स्कूल चलो अभियान की रैली रवाना की। इस दौरान आईसीटी लैब का शुभारंभ कर छात्रों को समर्पित किया गया। डीएम ने कहा कि आईसीटी लैब में नवाचार आधारित विभिन्न उपकरण, सूक्ष्मदर्शी परखनली, ग्लोब, ब्रह्मांड चित्र आदि उपलब्ध है। इनके प्रयोग और ज्ञान से बच्चों को वास्तविक जानकारियों से अवगत होने का अवसर मिलेगा। 46 अधिकारियों ने आवंटित स्कूल में जाकर छात्र/छात्राओं का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे शिक्षा के योग्य हैं उनको शत-प्रतिशत विद्यालय में पंजीकृत कराएं। प्रभारी बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चों का नामांकन किया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में बच्चों का शिक्षक संजय कुमार कुशवाहा ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, चंद्र भूषण मिश्र, सूर्य भूषण पटेल, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र बच्चन, जय प्रकाश पटेल, सुशील कुमार सिंह आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर को रंगोली व गुब्बारा से विद्यालय को सजाया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली से वापस आने पर बच्चों को हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सतगुरु प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, विमल कुमार मिश्रा, शिवम श्रीवास्तव, तृप्ति श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव आदि रहे। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगापुर में बच्चों का तिलक और रोली लगाकर नए सत्र में स्वागत किया गया। सहायक अध्यापिका यासमीन बानो आदि रहीं। कंपोजिट विद्यालय चितईपुर में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार पाल, राजेश्वर प्रसाद, लालचंद, अंजलि जायसवाल, सियाराम पाल, अन्नू सिंह, सुधा, माला आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed