{"_id":"61014dd28ebc3e587c097122","slug":"children-got-22-96-crore-conversion-cast-during-corona-period-bhadohi-news-vns602862987","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बच्चों को मिला 22.96 करोड़ कन्वर्जन कास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बच्चों को मिला 22.96 करोड़ कन्वर्जन कास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के 1.71 लाख बच्चों को एक साल में एमडीएम कनवर्जन कास्ट के रूप में 22.96 करोड़ मिला है। तीन चरणों में शिक्षा विभाग ने बच्चों के अभिभावकों के खाते में निर्धारित धनराशि को भेज दिया। इस दौरान पांच हजार एमटी एमडीएम का राशन भी वितरित किया गया। जिन स्कूलों में अब तक राशन नहीं वितरित हो सका वहां पर कोटे की दुकानों से प्राधिकार पत्र पर राशन दिया जाएगा।
लॉकडाउन के चलते 22 मार्च, 2020 से ही परिषदीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। जो फरवरी 2021 तक बंद थे। इसके चलते नामांकित करीब 1.71 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना से वंचित होना पड़ रहा था। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने नौनिहालों के भोजन की व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न को डोर-टू-डोर उनके घर पहुंचाने का आदेश जारी किया। पूर्व में क्रमश: 76 व 49 दिन का अनाज और कन्वर्जन कास्ट भेजा गया। जिस पर करीब करीब 12.96 करोड़ खर्च हुए। फरवरी 2021 के बाद विभाग ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 138 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 124 दिन का खाद्यान्न संग धनराशि भेजा। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट विद्यालयों के एमडीएम खाते में भेजी जा रही है। जहां से प्रधानाध्यापक बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजेंगे। जबकि प्रति बच्चा निर्धारित खाद्यान्न कोटे की दुकानों से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में 249 दिनों का राशन और कन्वर्जन कास्ट अभिभावकों तक पहुंचाया जा रहा है।