फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Children fight to fill water with hand pump, elders beat up

हैंडपंप से पानी भरने के लिए बच्चों में नोकझोंक, बड़ों ने की मारपीट

Mon, 30 Aug 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Children fight to fill water with hand pump, elders beat up
सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखारीरामपुर गांव में सोमवार दोपहर हैंडपंप पर पानी भरने के लिए दो बच्चों में नोकझोंक हो गया। बच्चों में विवाद होने के बाद सामने आए दोनों पक्षों के बड़ों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनो तरफ से छह लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद दो संप्रदाय के बीच विवाद होने की अफवाह फैलने के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बच्चों के विवाद में इलियास और विनोद पक्ष से ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से युनूस (30), इलियास (50), दूसरे पक्ष से महेंद्र (49), राजित (20), विनोद (40) और उषादेवी (40) घायल हो गईं। अफवाह फैलने पर सीओ भदोही प्रयांक जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच कर संभावित घटना पर विराम लगाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed