{"_id":"5eb3e2788ebc3e90602ab3f8","slug":"children-are-giving-messages-to-protect-themselves-from-corona-by-painting-bhadohi-news-vns5236965183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पेंटिंग बनाकर कोरोना से बचाव का दे रहे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे पेंटिंग बनाकर कोरोना से बचाव का दे रहे संदेश
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस महामारी को लेकर सरकार की सख्ती के बाद भी बड़ी संख्या में जहां बड़े-बुजुर्ग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं, वहीं छोटे बच्चे पेंटिंग बनाकर कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं। लॉकडाउन के खाली समय में बच्चों में पेंटिंग के प्रति रुचि बढ़ी है।
सीतामढ़ी के मठहा गांव की आभा कैनवास पेंटिंग से स्टे टू होम का संदेश दे रही हैं। उनका मानना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में रहना सबसे अधिक सुरक्षित है। गांव के ही अथर्व ने भी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गोपीगंज नगर के शिवपुरी कॉलोनी की वर्णिका पटेल ने भी पेंटिंग बनाकर लोगों को आकर्षित किया। किट्जी स्कूल की छात्रा वर्णिका ने कैनवास में रंग भरकर उसको जीवंत किया। इसमें वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं।
गोपीगंज से सटे जगन्नाथपुर की श्रेया, खुशी, ऋतुराज और अनमोल पढ़ाई के बाद खाली समय में कैरम खेलकर समय व्यतीत कर रहे हैं। अभिभावक इंद्रजीत तिवारी की मानें तो बच्चों संग खेलने में बड़ा आनंद आता है। पूर्व में ड्यूटी के कारण समय नहीं मिलता, लेकिन लॉकडाउन के कारण घर से ही अधिकतर काम करना पड़ता है। गायक राजेश परदेसी गीतों के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।