{"_id":"61c37667e72fd30ef5712241","slug":"child-health-nutrition-month-begins-vitamin-a-supplements-will-be-given-bhadohi-news-vns62943170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, दी जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू, दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक ने महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में फीता काटकर और बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके तहत नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए की खुराक 22 दिसंबर से 20 जनवरी तक बच्चों को दी जाएगी। इस अभियान में नौ माह से पांच वर्ष तक के दो लाख से अधिक बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके साथ ही जिले की 1356 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 363 एएनएम को भी लगाया गया है। वह घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। उप मुख्य चिकित्साधिकारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से 22 दिसंबर से 20 जनवरी तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह के रूप में चलाया जाएगा। इसके लिए छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 64 स्वास्थ्य उप केंद्रों पर भी तैयारी क ी गई है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान जिला चिकित्सालय समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस दौरान आने वाले नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। केंद्र पर आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो बच्चे कुपोषित पाए जाएंगे, उन्हें मंडलीय चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में उपचार के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजु वर्मा, टीकाकरण परामर्श दाता प्रभात मिश्र आदि मौजूद थे।