फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief servant took salary without coming on duty

ड्यूटी पर आए बिना मुख्य सेविका ने लिया वेतन

Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chief servant took salary without coming on duty
ज्ञानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में धांधली थम नहीं रही है। डीघ ब्लॉक में एक मुख्य सेविका को बिना ड्यूटी दो माह के वेतन का भुगतान हो गया। मामला संज्ञान में आने पर मई का वेतन रोका गया।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं नगरीय अंचलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करने के लिए हर ब्लॉक में आठ से 10 मुख्य सेविकाएं होती हैं। सभी के पास सात से आठ न्याय पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण आदि का अवलोकन करती हैं। अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने 15 मार्च को आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र देकर मुख्य सेविका पर बिना ड्यूटी वेतन लेने का आरोप लगाया था। साथ ही जिले की बजाए गुजरात प्रांत में मौजूद होने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच की। इसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी की ओर से कहा गया कि उपार्जित अवकाश लिया गया। हालांकि उसकी कापी उन्हें नहीं दी गई है। तीन जून को दोबारा निरीक्षण करने पर भी मुख्य सेविका मौजूद नहीं मिली। बिना उपस्थिति के रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर मार्च संग अप्रैल का वेतन दिया गया। डीपीओ ने बताया कि सीडीपीओ और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। मुख्य सेविका का लोकेशन पता करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed