फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chief's financial rights seized, secretary suspended

प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज, सेक्रेटरी निलंबित

Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chief's financial rights seized, secretary suspended
अफसरों के आदेश की अवहेलना और हैंडपंप का रिबोर न कराने पर मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने अभोली विकास खंड के सरायकंसराय ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया जबकि सेक्रेटरी को निलंबित करने का निर्देश दिया। बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर सभी सरकारी मदों से होने वाले भुगतान पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

सरायकंसराय गांव निवासी आकाश कुमार दूबे ने दो माह पूर्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में खराब हैंडपंप के रिबोर की मांग की थी। इसकी आईजीआरएस पर भी शिकायत की गई। डीएम आर्यका अखौरी ने बीडीओ अभोली को हैंडपंपों का रिबोर कराते हुए आईजीआरएस निस्तारण का निर्देश दिया। बीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट दिया कि ग्राम प्रधान रेखा देवी को फोन पर अवगत कराया गया कि हैंडपंप का रिबोर करा दें, लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया गया। इसमें कहा गया कि ग्राम प्रधान का कृत्य अनुशासनहीनता, पदीय दायित्वों की अवहेलना करने की श्रेणी में आता है। बीडीओ की रिपोर्ट पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को ग्राम प्रधान रेखा देवी मिश्र के वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार यादव को निलंबित कर दिया। बैंक प्रबंधक केनरा को पत्र लिखा कि ग्राम प्रधान के केंद्रीय वित्त, प्रथम खाते से पैसे की निकासी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed