फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cheating from the villagers in bhadohi

लकी ड्रा के नाम पर ग्रामीणों को ठगा

Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating from the villagers in bhadohi
कौलापुर। क्षेत्र के बेरासपुर गांव में लकी ड्रॉ के नाम पर एक कंपनी का कर्मचारी बनकर युवक ने कई ग्रामीणों से हजारों रुपये की ठगी कर ली। उसने लकी ड्रॉ और कैशबैक आदि का लालच देकर लोगों से पैसे जमा कराए और चंपत हो गया। बाद में जब ग्रामीणों ने चेक करने के लिए उसकी गाड़ी का नंबर और मोबाइल नंबर चेक किया तो फर्जी निकला। इसके बाद ग्रामीण ठगे से रह गए।
विज्ञापन

ठगी के शिकार हुए गांव के भगेड़ूराम प्रजापति, कड़ेदीन प्रजापति, राजन, चेंघई प्रजापति आदि का आरोप है कि बुधवार को मिर्जापुर निवासी एक युवक खुद को लक्ष्मी कारपोरेशन कंपनी का कर्मचारी बताकर गरीबों के हजारों रुपये लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताते हैं कि युवक गांव में पहुंचा और ग्रामीणों से लकी ड्रॉ के नाम पर कूपन खुलवाया। कूपन में छोटे सामान के नाम पर 300 रुपये, बड़े सामान के पर दाम 10 प्रतिशत अतिरिक्त पुरस्कार देन की बात कहकर नकद रुपये जमा कराया और अगले दिन आने की बात कही। लकी ड्रॉ की लालच में ग्रामीण कथित कर्मचारी को रुपये देकर आने का इंतजार करने लगे, लेकिन वह तीसरे दिन शनिवार को भी गांव में नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। चर्चा शुरू हुई तो पता चला कि उसने कई लोगों से रुपये लिए हैं। ग्रामीणों ने उसका मोबाइल नंबर और बाइक नंबर नोट किया था। लेकिन, जब चेक किया गया तो न तो बाइक नंबर सही निकला ना ही मोबाइल रिसीव हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि प्रकरण की शिकायत पुलिस से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed