फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CHC Gopiganj will be equipped with ultrasound, treatment will be better

Bhadohi News: अल्ट्रासाउंड से लैस होगी सीएचसी गोपीगंज, बेहतर होगा उपचार

Sat, 20 Jul 2024 06:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
CHC Gopiganj will be equipped with ultrasound, treatment will be better
ज्ञानपुर। हाइवे के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई। इससे एक से डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। सीएचसी पर रोजाना 200 के करीब मरीजों की ओपोडी होती है। जिन्हें जांच पड़ताल कर दवा उपलब्ध कराई गई। जिसमें पांच से 10 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा जाता है। अस्पताल में सुविधाएं न होने से निजी संचालकों के यहां उनसे मनमानी तरीके से पैसा लिया जाता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में सरकार निरंतर प्रयासरत है। महाराजा चेतसिंह और एमबीएस भदोही के अलावा 100 शैय्या अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। अब गोपीगंज सीएचसी पर भी आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही है। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के किनारे होने के कारण यहां ज्यादातर मरीज पहुंचते हैं। 24 घंटे सीएचसी पर मरीजों की भीड़ भाड़ रहती है। रोजाना 200 के करीब मरीजों की ओपीडी होती है। 25 से 30 मरीज इमरजेंसी में देखे जाते हैं। इसमें कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरुरत पड़ती है। अल्ट्रासाउंड न होने के कारण मरीज को निजी अस्पताल या जिला चिकित्सालय का रुख करना पड़ता है। वहीं जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड बीते तीन महीने से बंद है। जिसे लेकर महकमा उदासीन बना है। निजी सेंटर पर मरीजों को 400 से लेकर 1600 रुपये देना पड़ता है। इसमें खासा दिक्कत प्रसव पीड़िता को होती है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी, शासन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed