फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   chath maiya

घाटों पर चहुंओर बरसी छठी मइया की कृपा

Sat, 02 Nov 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
chath maiya
ज्ञानपुर। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ का श्रद्धापूर्ण उल्लास श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोला। बिहार और बनारस के रास्ते कालीन नगरी पर छाई छठी देवी की कृपा शनिवार को घाटों पर चहुंओर बरसती दिखी। हर खास-ओ-आम सूर्योपासना की भक्तिमय बेला में श्रद्धावनत था। आम आदमी से लेकर बड़े अधिकारी-व्यवसायी वर्ग तक के लोग पूरे आस्थाभाव से घर की पवनी (छठ का व्रत रखने वाली महिला) को अर्घ्य दिलाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

छठ पूजा वाले घरों में दोपहर बाद अर्घ्य की तैयारी शुरू हो गई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में घाट पर पहुंचने को लेकर उत्सुकता थी। ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते हुए लोग घाटों की ओर बढ़ रहे थे। छठ के नितांत पारंपरिक गीत शरीर में सिहरन पैदा कर रहे थे। छठ के पवित्र वातावरण में घुल रहे छठ के गीत मानो मन-मस्तिष्क में ऊर्जा भर रहे हों। यों तो घाटों और सरोवरों पर दोपहर बाद तीन बजे से ही अर्घ्य देने वालों का जमावड़ा शुरू हो गया था, लेकिन चार बजे के बाद घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच हो गए। ज्ञानपुर नगर की हृदयस्थली ज्ञानसरोवर की सीढ़ियां अनगिनत महिला, पुरुषों और बच्चों से पट गईं। भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिए जाने के इंतजार में हर किसी की आस्था से भरी बेताबी देखते बन रही थी। उससे कहीं ज्यादा उत्सुकता पूजा को देखने पहुंचे लोगों में थी। नगर और आसपास के बड़ी संख्या में लोग घाटों पर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ और देवी गीतों की गुनगुन से घाटों का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद व्रत करने वाली महिलाओं के चेहरे पर जहां भक्तिपूर्ण सुकून नजर आ रहा था, वहीं उनके घर वाले और अन्य श्रद्धालु मनोभाव से भक्तिरस में गोते लगाते प्रतीत हो रहे थे। युवाओं में सेल्फी लेने और अपने घर की पूरी छठ पूजा को कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। रामपुर गंगा घाट, बेरासपुर, सीतामढ़ी और अन्य गंगा घाटों पर भी छठ पूजा का यही नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के बाद पूरी रात घाट गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed