फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' rent the air

Bhadohi News: हर-हर महादेव के लगे जयकारे

Sat, 15 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' rent the air
भदोही नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को हैं। सोमवार को बाबा को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम, प्रयागराज और बैजनाथ धाम के लिए रवाना हो रहा है। सावन को लेकर हाईवे से लेकर अलग-अलग बाजारों में केसरिया वस्त्रों में भक्तों की भीड़ दिखने लगी है। शुक्रवार को शाम छह बजे तक कुल 12 हजार कांवड़िये वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से होकर बाबा विश्वनाथ धाम की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

पवित्र सावन माह का तीसरे सोमवार को बाबा का जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का हुजूम अब एक बार फिर से निकलने लगा है। हर-हर, बम-बम व बोल-बम जयकारे के साथ हर-हर महादेव का उद्घोष करते निकले भक्तों के हुजूम से हाईवे पर कांवड़ियां मय हो गया है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर आकर्षक रूप से सजी झाकियों के साथ चल रहे कांवड़ियां बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। हर तरह तरफ केवल भोले की भक्ति की धूम देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मुस्तैद खड़ी है पुलिस, हर एक गतिविधियों पर नजर
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रयागराज की सीमा ऊंज और वाराणसी की सीमा बाबूसराय के पास पुलिस हर एक आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। इसके अलावा 67 कट प्वाइंटों के पास लगे बैरिकेडिंग के पास पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। यात्रा को लेकर बढ़ी भीड़ के बीच अधिकारी भी लगातार चक्रमण कर एक-एक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा धाम को रवाना हुए भक्त, गांव में हुआ सम्मान
मोढ़। सुरियावां ब्लॉक के बनकट गांव में स्थित प्राचीन शिवबाबा बड़ेस्वर नाथ धाम से डेढ़ दर्जन की संख्या में कांवड़ियों का जत्था जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियां टोली मोढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज रवाना हुई। गांव के ही लवकुश पांडेय ने बताया हर वर्ष कांवड़िया काफी संख्या में प्रयागराज ट्रेन से जाते हैं। कांवड़ियां मित्र मंडल के अध्यक्ष आकाश दुबे एवं उपाध्यक्ष नितेश दुबे, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, राजेश दुबे आदि रहे।
बोल बम, हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंजे नगर
नई बाजार। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का उत्साह चरम पर है। जमुनीपुर कॉलोनी से शुक्रवार को कांवड़ियों का एक जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। ‘बोल बम, हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जत्थे में राजेश, सुनील, बिक्की, शिवबालक, मनोज राय, मोनू राय समेत करीब 30 श्रद्धालु शामिल रहे।
बड़े शिव धाम में भक्ति भाव से कांवड़ियों की सेवा
गोपीगंज। बाबा बड़े शिव धाम में जलाभिषेक के लिए दूर-दराज़ से पहुंचे हजारों कांवड़ियों की नित्य प्रतिदिनि सेवा की जा रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास में बाबा बड़े शिव धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सेवा करना उनका सौभाग्य है।

कांवड़ यात्रा को लेकर पहले से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। हर एक पॉइंट पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह से कांवड़ियों को परेशानी न हो। इसके लिए सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। हाईवे किनारे लगे शिविर के प्रसादों की नियमित जांच कराई जा रही है। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed