फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Change in wind direction increases cold

Bhadohi News: हवा की दिशा में बदलाव होने से बढ़ी ठंड

Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Change in wind direction increases cold
ज्ञानपुर। जिले के मौसम में अचानक से बदलाव आया है। रविवार को पछुआ हवा चलने से ठंड बढी है। इसके कारण गलन की स्थिति बनी है। वहीं दो दिनों से रात का पारा 13.4 डिग्री पर रूका है। जबकि दिन के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ठंड में वृद्धि होने के कारण सूर्यास्त होते ही लोग अलाव जलाकर उसके पास बैठ जाते हैं। इसके बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही है। जिले में शनिवार से ही रात का पारा 13.4 डिग्री पर रूका । लेकिन दिन के पारा में जीरों दशमल छह डिग्री की कमी आन के कारण ठंड बढ़ी है। रविवार शाम तीन बजे से ही पछुआ हवा चलने लगा, जिससे सफर के दौरान लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप भी चटक नहीं रहा। सूर्यास्त होने के 10 किमी के रफ्तार से पछुआ हवा चली। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ गए, लेकिन गलन होने के कारण ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। यह मौसम सेहत के लिहाल से नुकसान देह है। जरा सी लापरवाही बरतने पर लोग जल्द ही बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मौसम खेती किसानी के दृष्टि से फायदेमंद है। खासकर गेंहू की बुआई के लिए उत्तम मौसम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed