फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chandrashekhar Azad remembered

चंद्रशेखर आजाद को याद किया

Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad remembered
भदोही। राष्ट्र की आजादी के लिए प्राण की आहुति देने वाले कांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शनिवार को लोगों ने याद किया। अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता सुबह चौरी रोड स्थित विकास खंड कार्यालय पहुंचे वहां लगे उनकी प्रतिमा पर माला पहना कर उनका नमन किया।
विज्ञापन

जिला मंत्री रामजीत यादव ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हिस्सा लेने वालों को भुलाया जा रहा है। हजारों लोगों ने बलिदान दिया तब जाकर देश अंग्रेजों से आजाद हुआ। इसमें चंद्रशेखर आजाद का अहम भूमिका थी। कहा चंद्रशेखर आजाद जैसे बलिदानी बार-बार पैदा नहीं होते। आज आवश्यकता है उनके बलिदान को याद करने और आने वाली पीढ़ी को बताने की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनका नमन करते हुए उनके योगादान पर चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर शशि प्रकाश, नंद कुमार यादव, जितेंद्र बहादुर सिंह, जावेद मंसूरी, निलेश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद की मनाई गई जयंती
गोपीगंज। डीघ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चकमांधाता में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय में बने आजाद पार्क में लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़ी हुई घटनाओं के बारे में बताया गया। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक माशूक अहमद, सहायक अध्यापक कृष्णा बाबा मिश्रा, रश्मि कांत द्विवेदी, मधुलिका गुप्ता, गिरीश चंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएनपीजी में मनाई गई चंद्रशेखर आजाद की जयंती
ज्ञानपुर। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती शनिवार को केएनपीजी कॉलेज में मनाई गई। इस दौरान लोगों को उनके गौरवगाथा के बारे में बताया गया। बताया गया कि किस तरह उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने जान की बाजी लगा दी थी। इस मौके पर छात्रों ने सफाई की गई। उसके बाद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रसंघ के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार बिंन्द, विवेक कुमार यादव ,दिलीप कुमार यादव, अमन मौर्य, हरी किशन दुबे, सूरज यादव, अमन मिश्रा, रोहित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed