{"_id":"5713df744f1c1b9d3310fe01","slug":"chandrasekhar-was-the-inspiration-for-the-socialist-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे स्वॅ.चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे स्वॅ.चंद्रशेखर
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात समाजवादी नेता स्वॅ.चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी समेत पदाधिकारियों, कार्यकताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री समेत विभिन्न पदों पर रहते हुए उनके किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि युवा तुर्क के नाम से मशहूर पूर्व पीएम ने देश के युवाओं का नेतृत्व किया। समाज में समानता के लिए समाजवादी आंदोलन को नई धार दी। उनके नेतृत्व में देश को कई समाजवादी नेता मिले, जो कि समाजवाद का झंडा अब भी बुलंद किए हुए हैं,इसलिए उन्हें समाजवादी आंदोलन का प्रेरणा स्रोत भी कहा जाता है। कहा कि वे गरीब, किसान और मजदूर के आवाज थे, इसके अलावा अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के साथ तमाम अहम कार्य से पहचान बनाई। सामाजिक न्याय के लिए युवाओं को प्रेरित करते रहे। हिंदुस्तान की पदयात्रा करके वंचितों की आवाज उठाई। इस मौके पर रामजस यादव, रमाशंकर, हृदय नारायण, नान्हक यादव, कृष्ण मुरारी, मुनव्वर खां,मुन्ना खां, टोनी मंसूरी, गुलाब, कमलेश, रामशिरोमणि, रंग लाल, चंदा सिंह, रामसूरत, हबीब, गुलाम सरवर, अकरम अली, धर्मेद्र मिश्र, एजाज, इरफान, मनोज आदि रहे।