फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chanchal of Ghazipur defeated Neelam Tomar of Meerut.

Bhadohi News: गाजीपुर की चंचल ने मेरठ की नीलम तोमर को दी पटकनी

Mon, 01 Jun 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chanchal of Ghazipur defeated Neelam Tomar of Meerut.
प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। संवाद
मनवासा पब्लिक स्कूल मंगापट्टी में रविवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 200 महिला खिलाड़ियों ने दांवपेच दिखाए। 55 किलो भारवर्ग में गाजीपुर चंचल सिरोही और नीलम तोमर मेरठ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चंचल ने जीत दर्ज की। इसी वर्ग में ही स्वाती मथुरा और मुस्कान बुलंदशहर के बीच कुश्ती हुई। इसमें स्वाति ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसी तरह 59 किलो में चंदना चंदौली और खुशी चौहान वाराणसी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। चंदौली की वंदना ने जीत दर्ज की। 59 किलो वर्ग में बागपत की कृष्णा कुमारी और वाराणसी की रागिनी पासवान वाराणसी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आखिरी में कृष्णा कुमारी ने जीत हासिल की। वहीं 55 भार वर्ग में मेरठ की नीलम तोमर और गौतमबुद्धनगर की आकांक्षा गौतम के बीच मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। नीलम तोमर ने आकांक्षा को पटकनी दी। प्रारंभ में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती में हमारी संस्कृति बसी है। कुश्ती से शरीर जहां स्वस्थ रहता है और अनुशासन की सीख मिलती है। विशिष्ट अतिथि निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने कहा कि रामायण काल से ही कुश्ती का आयोजन होता आ रहा है। ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाएं निखरती है। कुश्ती संघ के संरक्षक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के खिलाड़ी यहां आए हैं। इस मौके पर डॉ. अजय शुक्ला, कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, श्यामधर मिश्रा, अशोक गुप्ता, उत्कर्ष, शेर बहादुर सिंह, योगेश मिश्रा, डॉ. जितेंद्र यादव, सुशील सिंह, जीतू पासवान, राजू सिंह, विकास नारायण सिंह, सूरज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed