फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Chamunda beats Shamsher

कुश्ती दंगल में पहलवानों का दबदबा,बजती रहीं तालियां

Fri, 01 Nov 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chamunda beats Shamsher
वहिदानगर। डीघ विकास खंड क्षेत्र के कोइरौना बाजार स्थित कालिका नगर इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित कुश्ती दंगल में महिला-पुरुष पहलवानों ने जमकर जोर आजमाइश की। गोरखपुर के चामुंडा पहलवान ने प्रयागराज के शमशेर को चित किया। कुश्ती के दांव देखने के लिए अखाड़े पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। उम्दा प्रदर्शन पर लगातार तालियां बजती रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विजय मिश्र ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला चामुंडा पहलवान गोरखपुर और शमशेर प्रयागराज के बीच हुआ। इसमें चामुंडा ने शमशेर को पटकनी देकर 2100 नगद पुरस्कार जीता। प्रयागराज के मुकेश ने वाराणसी के राजेश को चित कर 3500 की बाजी जीती। राणा सिंह-भदोही ने बलराम-गोरखपुर को पटक कर 2100 का पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह चुनार के सुनील पहलवान ने गिर्दकोट के राजेश पहलवान को पटकनी दी। दंगल में महिला पहलवानों का मुकाबला मुख्य आकर्षण रहा। युवा महिला रेसलर प्रयागराज की आरती सिंह ने हंडिया की नन्हका को कड़ी टक्कर देते हुए 3100 की बाजी अपने नाम कर ली। दोनों महिला पहलवानों की जोड़ी से पूरा मैदान उत्साहित रहा। इसी तरह 15 अन्य पहलवानों की जोड़ी ने एक-दूसरे को पटकनी देकर सांत्वना पुरस्कार जीतते रहे। प्रयागराज के पहलवान मुकेश सिंह की कला पर खुश्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed