फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CEPC: New chairman Umar Hameed will take oath of office today

सीईपीसी: नए चेयरमैन उमर हमीद आज लेंगे पद की शपथ

Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
CEPC: New chairman Umar Hameed will take oath of office today
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के द्वितीय उपाध्यक्ष कश्मीर के उमर हमीद परिषद के नए चेयरमैन होंगे। वे शुक्रवार को नई दिल्ली कार्यालय में पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। परिषद के चेयरमैन सिद्धनाथ सिंह का दो वर्ष का कार्यकाल गुरूवार को सायं पूरा होने के बाद विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय से उन्हें रिलीव करने और उपाध्यक्ष उमर हमीद को चेयरमैन बनाए जाने संबंधी पत्र जारी किया गया। सिद्धनाथ सिंह ने 18 जून 2019 को चेयरमैन पद की शपथ ली थी। बाइलाज के अनुसार उनका दो वर्ष का कार्यकाल बृहस्पतिवार को पूरा होने पर विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के सहायक निदेशक रवि कुमार गोंड ने पत्र जारी कर सिद्धनाथ सिंह को रिलीव करने और द्वितीय उपाध्यक्ष उमर हमीद को नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक चेयरमैन बनाए जाने संबंधी आदेश पारित किया। पत्र में कहा गया कि प्रथम उपाध्यक्ष को चेयरमैन बनाया जाना था लेकिन चूंकि प्रथम चेयरमैन पद खाली था इसलिए द्वितीय उपाध्यक्ष को चेयरमैन बनाया जा रहा है। सहायक निदेशक ने पत्र में यह भी कहा है कि उमर हमीद चेयरमैन पद की शपथ लेने के बाद नियमों के तहत परिषद का चुनाव संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में खास बात यह है कि गत बीते 3 जून को परिषद के अधिशासी निदेशक ईडी संजय कुमार ने विकास आयुक्त हस्तशिल्प शांतमनु को पत्र लिख कर सिद्धनाथ सिंह का कार्यकाल चुनाव होने तक बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसे विकास आयुक्त ने नकार दिया। संजय कुमार वही अधिशासी निदेशक हैं जिन्हें गत 12 जून को विकास आयुक्त हस्तशिल्प ने सेवा समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed