फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   central government hand over temples of Kashi and Mathura to Hindu society issue raised in conference of International Hindu parishad kashi prant in bhadohi

भदोहीः केंद्र सरकार काशी और मथुरा के मंदिर हिंदू समाज को सौंपे, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांतीय सम्मेलन में उठा मुद्दा

Sun, 25 Jul 2021 08:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 08:36 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि डॉ प्रवीण तोगड़िया ने 24 जून 2018 को संगठन की स्थापना की। दो वर्षों में ही संगठन देश के हर जिले में फैल चुका है। काशी व मथुरा के मंदिरों के लिए संगठन लड़ाई लड़ेगा। 

विज्ञापन
central government hand over temples of Kashi and Mathura to Hindu society issue raised in conference of International Hindu parishad kashi prant in bhadohi
भदोही में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत का दो दिवसीय सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत के दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को काशी और मथुरा के मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने की मांग केंद्र सरकार से की गई।  राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा, डॉ प्रवीण तोगड़िया ने 24 जून 2018 को संगठन की स्थापना की। दो वर्षों में ही संगठन देश के हर जिले में फैल चुका है। काशी व मथुरा के मंदिरों के लिए संगठन लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार से मांग की गई कि दोनों मंदिरों को मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपे ताकि वहां भी अयोध्या जैसा भव्य मंदिर बनाया जा सके। सम्मेलन में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून देश भर में लागू करने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हम लोगों ने अक्टूबर 2018 में लखनऊ से अयोध्या मार्च किया और केरल के सबरीमाला मंदिर में महिला प्रवेश के विषय पर आंदोलन किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री धनंजय ने कहा कि संगठन 15 क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। हिंदू एडवोकेट फोरम के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए उनका फोरम काम कर रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता गोपाल श्रीवास्तव व संचालन तरुण कुमार शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed