{"_id":"682c5de2277b1f62a4052b9d","slug":"celebration-of-the-success-of-operation-sindoor-tiranga-yatra-taken-out-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया जश्न, तिरंगा यात्रा निकाली गई, सेना के शौर्य का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया जश्न, तिरंगा यात्रा निकाली गई, सेना के शौर्य का सम्मान
Tue, 20 May 2025 04:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 20 May 2025 04:30 PM IST
सार
भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है और जय जवान का नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धीरपुर शनिदेव धाम मंदिर से बैदा बाजार तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया।
विज्ञापन
इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले, अमेरिका चीन,तुर्की अन्य देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर लालसाहब सिंह, संतोष सिंह, शुभम जायसवाल, अजय पांडेय, रमेश सेठ, आदर्श बिंद, अनुज निगम, आशीष तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन