{"_id":"58e6a6824f1c1b1a205b4512","slug":"celebration-of-bjp-was-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया
bhadohi hindi news
Updated Fri, 07 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के 31वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को जिलेभर के सेक्टरों में बैठक आयोजित कर पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला गया। केंद्र और प्रदेश में जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से पार्टी शिखर पर पहुंची है।
ज्ञानपुर विधानसभा के शिवमंदिर पाली में स्थापना दिवस में लोकसभा पालक नागेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का 31 साल का सफर संघर्षमय रहा। कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से पार्टी को आगे बढ़ाया। वारी हनुमान मंदिर पर ओम प्रकाश पांडेय, बिहरोजपुर में सुनील मिश्र ने पार्टी की नीतियों को बताया। बेरवा पहाड़पुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताटों की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें लोकतंत्र दिखता है। महदेपुर में अभोली मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान लोगों को जीएसटी और भीएम ऐप के बारे में बताया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पूूर्णमासी पंकज, उमेश तिवारी, राजधर पांडेय, दिनेश पांडेय आदि रहे। इसी तरह भदोही विधानसभा के अमिलोरी, पिपरी, अभियां, कौड़र, अजयपुर, महजूदा, अमवां, वेदमनपुर, मर्यादपट्टी समेत अन्य सेक्टरों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, शैलेंद्र दूबे, मदन बिंद, विनय श्रीवास्तव, आरडी पाल आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां मंडल के हरीपट्टी सेक्टर में गोष्ठी आयोजित कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर अभयराज सिंह, राकेश जायसवाल, श्यामधर शुक्ला, चंद्र प्रकाश, विनोद दूबे, जगदीश, दिलीप कुमार पांडेय, जयकिशन आदि रहे। सीखापुर में भाजपा नेता बालदत्त पांडेय और नथईपुर में जिला उपाध्यक्ष बाबूराम बिंद के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया।