फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   celebrating born of lord Ram

प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही लगे जयकारे

Sat, 24 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
celebrating born of lord Ram
दरोपुर स्थित मैदान में गुरुवार की रात रामलीला का मंचन करते कलाकार।
दरोपुर में चल रहे रामलीला के दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि प्रभु श्रीराम का जन्म, उनके नामकरण, बाल चरित्र, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारीच उद्धार आदि प्रसंगों का सुंदर और विस्तृत मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपने अपने पात्र से न्याय करने का प्रयास किया, जिसका स्वागत श्रद्धालुओं ने तालियों से किया।       
विज्ञापन

जब प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ तो दर्शक दीर्घा जय श्रीराम के नारे से गूंज उठी।

आतिशबाजी के बीच बच्चों में टाफी-बिस्कुल वितरित किए गए। बच्चे जहां उत्साहित हो उठे तो उपस्थित महिला पुरुषों ने लीला को ध्यानपूर्वक देखा प्रभु राम की भक्ति में लीन रहे। ऐसे में श्रद्धालुओं को पता ही नहीं चल पाया कि कब आधी रात हो गई। भगवान राम के जन्म के साथ ही जहां राजा दशरथ का चेहरा खिल उठा वहीं दशक दीर्घा में भी लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। बड़ी रानी कौसल्या से राम, कैकेई से भरत व सुमित्रा से लक्ष्मण व शत्रुधन पैदा होने का चहुंओर खुशी का माहौल दिखा।
विज्ञापन


मंगलगान होने लगा। कलाकारों ने नामकरण प्रसंग जीवंत चित्रण किया। विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह और बाद में विश्वामित्र का क्रोध में आकर अयोध्या को भस्म करने की धमकी सबकुछ दशक शांत माहौल में आनंद लेते रहे। ताड़का वध और मारीच उद्धार का प्रसंग भी लोगों को खूब भाया। रामलीला से पूर्व कलाकारों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर श्री रामलीला परिषद के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, प्रकाश चंद्र जायसवाल, पन्नालाल यादव, विनोद यादव, प्रिंस गुप्ता, राजेश जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, गिरधारी जायसवाल, विनय उमर, राकेश कैलाशी, सतीश गुप्ता, विनीत बरनवाल, सुभाष मौर्य, सत्यशील जायसवाल, अंकित बरनवाल, पवन शुक्ला, डॉ. राजेंद्र मौर्य, अजय बरनवाल आदि श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed