{"_id":"6497413713b0c0784809e974","slug":"celebrate-the-festival-of-bakrid-in-peace-and-harmony-bhadohi-news-c-20-1-266245-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शांति एवं सौहादपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शांति एवं सौहादपूर्ण माहौल में मनाएं बकरीद का पर्व
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरूओं संग चर्चा कर बकरीद को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया।
डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारी को नगरीय क्षेत्र एवं डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों की साफ-सफाई का निर्देश दिया। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों और निर्धारित स्थलों पर कूडा ट्राली संग बड़े डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। कुर्बानी देने वाले पशुओं का अवशेष गड्ढे में डालने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हों। तीनों एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई समस्या न हो। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिया कि नमाज केवल मस्जिदों में ही पढ़ी जाए। सार्वजनिक स्थलों/सड़कों पर नमाज न पढ़ें। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने कहा कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी छोटी-बडी मस्जिदों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेंगे। मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों, मुतवल्लियों एवं धर्मगुरूओं ने साफ सफाई, जल भराव, जल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। आश्वासन दिया कि पर्व को आपसी सौहार्द संग मनाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।