फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CDPO rebuffs on weight loss in weight chart

वजन चार्ट में गड़बड़ी पर सीडीपीओ को फटकार

Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
CDPO rebuffs on weight loss in weight chart
गोद लिए गांव अछवर में वजन चार्ट देखते डीएम विशाख जी दाएं से दूसरे।
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी शुक्रवार को गोद लिए गांव अछवर में भ्रमण करने के लिए पहुंचे। आंगनवाड़ी केंद्र पर कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों और उनके माताओं से रूबरू होकर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा, सीडीपीओ, एमओआईसी को निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों का नियमित देखभाल हो और उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाए।       
विज्ञापन

डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि माह के पांच, 15 और 25 तारीख को पंजीरी का वितरण कराएं। सेक्रेटरी और प्रधान से कहा कि अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों के लिए शौचालय बनवाएं। आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श पर टाइल्स लगवाने, आसपास के गड्ढे को पटवाने के लिए कहा। डीएम ने अतिकुपोषित बच्चे अर्पिता, अमर बहादुर, करन का वजन कराया। चार्ट में वजन सही न पाए जाने पर सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई। आगाह किया कि भविष्य में खामियां मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सीएमओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, ग्राम प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed