{"_id":"594d72d14f1c1b393e8b45c5","slug":"cdpo-rebuffs-on-weight-loss-in-weight-chart","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन चार्ट में गड़बड़ी पर सीडीपीओ को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन चार्ट में गड़बड़ी पर सीडीपीओ को फटकार
bhadohi news
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
गोद लिए गांव अछवर में वजन चार्ट देखते डीएम विशाख जी दाएं से दूसरे।
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी शुक्रवार को गोद लिए गांव अछवर में भ्रमण करने के लिए पहुंचे। आंगनवाड़ी केंद्र पर कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों और उनके माताओं से रूबरू होकर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा, सीडीपीओ, एमओआईसी को निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों का नियमित देखभाल हो और उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाए।
डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि माह के पांच, 15 और 25 तारीख को पंजीरी का वितरण कराएं। सेक्रेटरी और प्रधान से कहा कि अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों के लिए शौचालय बनवाएं। आंगनबाड़ी केंद्र के फर्श पर टाइल्स लगवाने, आसपास के गड्ढे को पटवाने के लिए कहा। डीएम ने अतिकुपोषित बच्चे अर्पिता, अमर बहादुर, करन का वजन कराया। चार्ट में वजन सही न पाए जाने पर सीडीपीओ को कड़ी फटकार लगाई। आगाह किया कि भविष्य में खामियां मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सीएमओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा अजीत सिंह, ग्राम प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।