फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CBSE: 756 candidates took the physical education exam.

सीबीएसई : 756 अभ्यर्थियों ने शारीरिक शिक्षा की दी परीक्षा

Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 756 candidates took the physical education exam.
भदोही। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई। सोमवार को जिले के छह सेंटरों पर शारीरिक शिक्षा की परीक्षाएं सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा सुबह 10.30 से शुरू होकर 1.30 बजे तक चली। जिसमें फिजिकल एजुकेशन में पंजीकृत 762 विद्यार्थियों के सापेक्ष 756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं किसी कारण वश छह अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं शनिवार से ही शुरू हैं। शनिवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी की परीक्षा हुई। अब सोमवार से इंटर की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। सुबह 10 बजे से ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का जमावाड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद सेंटर पर प्रवेश दिया गया। सुबह 10.30 बजे परीक्षाएं शुरू हो गई। इस बीच लगातार केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के अलावा नोडल अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। वहीं सीसीटीवी से भी परीक्षा कक्षों पर नजर रखा गया।
1.30 बजे परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र काफी संतुष्ट नजर आ रहे थे। बता दें कि सीबीएसई परीक्षा जिले के छह सेंटरों पर चल रही है। जिसमें 10वीं के 2551 और 12वीं के 2203 मिलाकर कुल 4754 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

सीबीएसई कोआर्डिनेट कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी सेंटरों पर परीक्षाएं शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। शारीरिक शिक्षा के पंजीकृत 762 विद्यार्थियों के सापेक्ष 756 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं छह अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed