फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case on eight in dispute case while carrying pink elephant

bhadohi news : गुलाबी हथिनी को ले जाते समय विवाद मामले में आठ पर केस

Sat, 25 Jun 2022 07:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Jun 2022 07:37 PM IST
सार

 ज्ञानपुर के रेंजर ने ज्ञानपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप, एक महीने के रेंज ऑफिस परिसर में रहने के बाद मथुरा के लिए भेजी गई है हथिनी

विज्ञापन
Case on eight in dispute case while carrying pink elephant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भदोही के ज्ञानपुर में बलभद्रपुर से करीब एक महीने पहले बरामद की गई गुलाबी नाम की हथिनी को शुक्रवार को वन विभाग ने मथुरा भेज दिया। उसे वहां ले जाते समय कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था। उस मामले में वन विभाग के रेंजर आरके मिश्रा ने ज्ञानपुर थाने में तहरीर देकर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, वन विभाग का गेट जबरदस्ती बंद करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


आरके मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया है कि 24 मई को वन विभाग की टीम ने बलभद्रपुर से शेलेश कुमार तिवारी के पास से हाथी को बरामद किया था। शैलेश तिवारी के पास हाथी रखने का कोई स्वामित्व प्रमाण पत्र, माइक्रोचिप नहीं था। ऐसे में हाथी को बरामद करके वन विभाग के रेंज कार्यालय में लाया गया। हाथी को मथुरा भेजने के लिए पशु एंबुलेंस बुला ली गई। एंबुलेंस आने के बाद कई दिन तक खड़ी रही।

विज्ञापन

शुक्रवार को जब हाथी को एंबुलेंस से मथुरा भेजा जा रहा था तो कई लोगों ने जबरदस्ती हाथी को एंबुलेंस से उतार दिया। हाथापाई करने के साथ गाली गलौज भी की। ऐसे में आरके मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रत्नेश तिवारी, हरिओम तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, पंडित तिवारी व कप्तान तिवारी सभी निवासी बलभद्रपुर, रामचंद्र यादव उर्फ चौधरी निवासी सम्हई राजपुतानी, सूर्यदत्त पांडेय निवासी सिंहपुर व दीपु सेठ निवासी देवनाथपुर बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed