bhadohi news : गुलाबी हथिनी को ले जाते समय विवाद मामले में आठ पर केस
ज्ञानपुर के रेंजर ने ज्ञानपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप, एक महीने के रेंज ऑफिस परिसर में रहने के बाद मथुरा के लिए भेजी गई है हथिनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के ज्ञानपुर में बलभद्रपुर से करीब एक महीने पहले बरामद की गई गुलाबी नाम की हथिनी को शुक्रवार को वन विभाग ने मथुरा भेज दिया। उसे वहां ले जाते समय कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था। उस मामले में वन विभाग के रेंजर आरके मिश्रा ने ज्ञानपुर थाने में तहरीर देकर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, वन विभाग का गेट जबरदस्ती बंद करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है।
आरके मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया है कि 24 मई को वन विभाग की टीम ने बलभद्रपुर से शेलेश कुमार तिवारी के पास से हाथी को बरामद किया था। शैलेश तिवारी के पास हाथी रखने का कोई स्वामित्व प्रमाण पत्र, माइक्रोचिप नहीं था। ऐसे में हाथी को बरामद करके वन विभाग के रेंज कार्यालय में लाया गया। हाथी को मथुरा भेजने के लिए पशु एंबुलेंस बुला ली गई। एंबुलेंस आने के बाद कई दिन तक खड़ी रही।
शुक्रवार को जब हाथी को एंबुलेंस से मथुरा भेजा जा रहा था तो कई लोगों ने जबरदस्ती हाथी को एंबुलेंस से उतार दिया। हाथापाई करने के साथ गाली गलौज भी की। ऐसे में आरके मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रत्नेश तिवारी, हरिओम तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, पंडित तिवारी व कप्तान तिवारी सभी निवासी बलभद्रपुर, रामचंद्र यादव उर्फ चौधरी निवासी सम्हई राजपुतानी, सूर्यदत्त पांडेय निवासी सिंहपुर व दीपु सेठ निवासी देवनाथपुर बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।