फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Case filed on charges of occupying retired policeman's land

Bhadohi News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की जमीन कब्जा करने के आरोप में मुकदमा

Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed on charges of occupying retired policeman's land
ज्ञानपुर/लालानगर। गोपीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पूरेरामगुलाम निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी शिव बहादुर माली की तहरीर पर गांव निवासी उर्मिला सिंह और उनके दामाद राम सिंह पर जमीन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार हैं। पीड़ित ने बताया कि बस्ती में उसकी जमीन है। वहां पर वह कई वर्ष से काबिज है। जानवरों की सुरक्षा के लिए उक्त जमीन में कई स्थानों पर पोल गाड़ा गया है। आरोप है कि उर्मिला सिंह और उनके दामाद राम सिंह दो दिन पहले कब्जा करने के उद्देश्य से खेत में लगे पोल को गिरा दिए। राजनीतिक रसूख दिखाते हुए दो ट्रैक्टर ईंट भी उसकी जमीन में गिरा दिए। इससे पुलिसकर्मी का परिवार दहशत में है। गोपीगंज पुलिस पहले मामले में मुकदमा दर्ज करने से बचती रही। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश के बाद सीओ ने जांच की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed